धनौरा: गजरौला हाईवे स्थित यूएस कट के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, दोनों की हालत गंभीर
गजरौला नेशनल हाईवे किनारे स्थित यूएस कट के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल, हालत गंभीर डॉक्टर ने किया रेफर, मंगलवार रात 11:50 पर गांव शाहबाजपुर डोर निवासी सोमबीर, रोहतास अपनी बाइक लेकर गजरौला किसी काम से आए थे, काम निपटाने के बाद वह अपने घर जा रहे थे, तभी तेज गति के साथ आई कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।