नाथनगर: ऐतिहासिक चंपा नदी घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्पित किया अर्घ्य
लोक आस्था का महापर्व छठ नाथनगर के ऐतिहासिक चंपा नदी घाट पर श्रद्धा और उल्लास के माहौल में मनाया गया। सोमवार को करीब पांच बजे सांझ अर्घ्य के मौके पर हजारों श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया।