झींकपानी: झींकपानी-टोंटो थाना क्षेत्र के बाईहातु जंगल में दंतेल हाथी की मौत, दोनों दाँत गायब
बुधवार को टोंटो थाना क्षेत्र के बाईहातु जंगल मे हाथी के मरने की खबर सुबह से ही फ़ैल गई परन्तु इस घटना की खबर वन विभाग को होने के बावजूद मौन रहा क्यों की मृत हाथी का दोनों दाँत गायब था, वन विभाग औपचारिकता निभाने घटनास्थल जा कर पोस्टमार्टम किया और हाथी को दफ़न कर दिया, विभाग हाथी दाँत गायब होने का जबाव देने से बचते रहे