परसिया: परासिया: अंडरपास निर्माण के लिए पिपरिया रोड चार महीने बंद, 8 नवंबर से काम शुरू, अतिक्रमण हटाए जाएंगे
परासिया पिपरिया मार्ग पर रेलवे के आर्च ब्रिज को हटाकर अंडर पास निर्माण का का काम 8 नवंबर से शुरू होगा। अंडर पास के निर्माण के लिए अतिक्रमण हटाने रेलवे के अधिकारियों ने शुक्रवार को नाप कर निशान लगाए। अंडर पास के निर्माण के कारण चार महिने पिपरिया रोड का आवागमन बंद रहेगा। परासिया विधायक सोहन बाल्मीक 3 बजे मौके पर पहुंचे और प्रभावितों से चर्चा की।