आगरा: भरोसे का फायदा उठाकर इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में चोरी करने वाला कर्मचारी, साथी समेत स्ट्रैची ब्रिज से गिरफ्तार
थाना छत्ता पुलिस ने 24 घंटे में दुकान से इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर बेचने वाले दो आरोपियों रिषभ व आदित्य को स्ट्रैची पुल से गिरफ्तार किया। दोनों दुकान के भरोसे का फायदा उठाकर कीमती स्विच, ट्यूब, कंडेन्सर आदि चोरी कर राहगीरों को बेचते थे। पुलिस ने बड़ी मात्रा में सामान व ₹8,400 बरामद कर मुकदमे में धारा बढ़ाई है।