टिकारी से होकर परैया जा रहे हाई टेंशन तार को सुरक्षा मानक अंतर्गत ग्रामीणों की मांग के बाद अंडर ग्राउंड करने का काम किया जा रहा है। जिसको लेकर उतरी बाजार में सड़क किनारे केबल लेईंग की प्रक्रिया यंत्रों द्वारा की जा रही है। जिसको लेकर सड़क किनारे कई जगह पर विशाल गड्ढे बनाये गए है। एक किलोमीटर से लंबे दूरी में यह काम किया जा रहा है।