कर्वी: चित्रकूट में गड्ढों के विरोध में सड़क पर पौधारोपण कर लोगों ने किया अनोखा प्रदर्शन
चित्रकूट के कर्वी स्थित LIC रोड पर शनिवार दोपहर 2 बजे लोगों ने बदहाल सड़क के खिलाफ अनोखा विरोध किया। भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में गड्ढों में पौधे लगाकर प्रशासन का ध्यान खींचा गया। प्रदर्शनकारियों ने नगर पालिका और PWD पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द सड़क सुधार की मांग की, साथ ही आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।