इंदौर: स्कीम नंबर 54 में छत से गिरने से युवक की मौत, हादसा या आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
Indore, Indore | Apr 11, 2025 इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र के स्कीम नंबर 54 में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अमन सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तराखंड का रहने वाला था और इंदौर के एक निजी होटल में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत था। घटना देर रात की बताई जा रही है, जब अमन सिंह अपने निवास की छत पर था। इसी दौरान वह नीचे गिर गया।