हिलसा: योगीपुर गांव के पास बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति हुआ जख्मी, गंभीर हालत होने पर पटना के लिए रेफर
Hilsa, Nalanda | Jun 27, 2024 हिलसा कोरामा पथ के योगीपुर गांव के पास बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति जख्मी हो गया, जख्मी व्यक्ति को आसपास के लोगों की मदद से इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हिलसा में लाकर भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद चिंताजनक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।