बैराड़: बैराड़ में स्कूल की ज़मीन से अतिक्रमण हटाया, चार दुकानें तोड़ी गईं, उद्योग विभाग की 5 बीघा भूमि भी कराई मुक्त
बैराड़ कस्बे में प्रशासन ने शासकीय प्राथमिक विद्यालय की जमीन से अवैध अतिक्रमण हटाते हुए चार लोगों की दुकानों पर बुलडोजर चलाया। साथ ही बमनपुरा में उद्योग विभाग की प्रस्तावित फैक्ट्री की जमीन को भी कब्जामुक्त कराया गया। यह जानकारी बैराड़ तहसीलदार द्रगपाल सिंह बैश ने गुरुवार शाम 4 बजे दी है।