दुबहड़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा घोड़हड़ा में शुक्रवार को वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद भारती के नेतृत्व में गांव में करीब 62 वर्षों से पड़े गड्ढे की सफाई का कार्य शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे शुरू कराया गया। जेसीबी मशीन की मदद से गड्ढे में जमा कचरा और गंदगी निकाली जा रही है।