इटावा: सदर क्षेत्र के केदारेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि की अगली सुबह कपाट खुलने पर शालिग्राम पर नाग-नागिन विराजमान दिखे
Etawah, Etawah | Mar 9, 2024 सदर क्षेत्र में आज शनिवार के दिन महाशिवरात्रि की अगली सुबह केदारेश्वर महादेव मंदिर के कपाट खुलते ही एक अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जैसे ही कपाट खुले, तो शालिग्राम पर नाग-नागिन विराजमान थे, गौरतलब है कल महाशिवरात्रि पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की पत्नी व सांसद डिम्पल यादव पूजा-अर्चना करने पहुंचीं थीं, जिसके बाद कपाट बंद कर दिए गए थे।