आज संध्या करीब 7:00 बजे सीमा काली मंदिर के निकट एक टेंपो का ओवरटेक करने के क्रम में एक कार ने अचानक ब्रेक मारा जिससे सामने जा रही टेंपो में ठोकर लग गई ठोकर लगते ही टेंपो पलटी खा गई जिसमें सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। दोनों घायलों को कस्बा अस्पताल ले जाया गया। घायल राकेश चौरसिया को गंभीर चोट है।