परिहार: लगातार बारिश से परिहार में धान की फसल चौपट, रबी की बुआई पर गहराया संकट
परिहार प्रखंड में पिछले तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने आम जनजीवन और खेती-किसानी दोनों को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के गांवों की गलियां कीचड़ में तब्दील हो गई हैं। खेतों में पानी भर जाने से धान की फसल गिरने लगी है, जिससे किसानों को भारी नुकसान की आशंका है। शनिवार को कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ राम ईश्वर के अनुसा