सासाराम: हीट वेव को लेकर 19 जून तक रोहतास जिले के सभी विद्यालयों में पठन-पाठन रहेगा बंद, शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मी होंगे उपस्थिति
Sasaram, Rohtas | Jun 17, 2024 बढ़ते गर्मी व हीट वेव को देखते हुए जिला प्रशासन में 19 जून तक के जिले में सभी सरकारी व निजी विद्यालयों में पठन-पाठन का कार्य बंद रखने का निर्देश जारी किया है। वहीं इस दौरान स्कूल बंद रहने के बाद भी शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मी प्रतिदिन उपस्थिति दर्ज कराएंगे। जबकि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा जांच के दौरान अनुपस्थित पाए जाने पर कार्रवाई होगी।