महाराजगंज: कुंदनगंज में ड्राइवरों का 'न्याय युद्ध', रिलायंस फैक्ट्री पर दोबारा शुरू हुआ धरना प्रदर्शन, मौके पर स्थिति तनावपूर्ण
1 अप्रैल बुधवार शाम 4 बजे कुंदनगंज स्थित रिलायंस फैक्ट्री में ड्राइवर के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया है।जानकारी प्राप्त हुई कि विगत दिनों एक ड्राइवर के साथ तलवार से हमला कर घायल कर दिया गया था।जिसको लेकर मुआवजे की मांग की गई। परंतु मांग पूरी न होने पर ड्राइवर संगठन के द्वारा एक बार फिर धरना प्रदर्शन कर मांग की गई।स्थिति अभी भी सामान्य नहीं बताई जा रही है।