एटा: काजल राजपूत-छोटा डडल विवाद में आया नया मोड़, न्याय की गुहार लेकर SSP ऑफिस पहुंचीं काजल
एटा (उत्तर प्रदेश)। काजल राजपूत और छोटा डडल के बीच चल रहे विवाद में नया मोड़ सामने आया है। पीड़िता काजल राजपूत न्याय की मांग को लेकर एसएसपी (SSP) कार्यालय पहुंचीं और अधिकारियों से गुहार लगाई।
संवाददाताओं से बातचीत में काजल राजपूत ने आरोप लगाया कि सतरई निवासी अंकित यादव और उसके मामा शोभित यादव द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। इसके अलावा, सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ आपत्तिजनक और गंदे वीडियो अपलोड किए जा रहे हैं, जिससे उनकी सामाजिक छवि खराब हो रही है।
पीड़िता का कहना है कि इस प्रताड़ना के कारण उन्हें समाज में भारी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है। इसी उत्पीड़न और मानसिक तनाव के बाद वे न्याय पाने की उम्मीद में एसएसपी कार्यालय पहुंची हैं।
Hardoi, Hardoi | Oct 7, 2026