अमरिया क्षेत्र के सरैंदा पट्टी में हजरत मस्तान शाह मियां के 159 वें सालाना उर्स के अवसर पर बुधवार को 3 बजे दो दिवसीय मस्तान मेमोरियम वॉलीबॉल टूर्नामेंट का समापन हुआ वालीबाल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आजमगढ़ ने जीत कर विजय ट्राफी को अपने नाम किया। इससे पहले आजमगढ़ के खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट के सभी मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश किया।