टिब्बी: पीएम आवास योजना: टिब्बी में ई-एडवाइस के फेर में अटकी किस्तें, लाभार्थी बेहाल, झुग्गी-झोपड़ी बनाकर रहने को मजबूर
सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना टिब्बी नगरपालिका क्षेत्र के करीब 20 परिवारों के लिए मुसीबत बन गई है। तकनीकी खामियों और 'ई-एडवाइस' के फेर में लाभार्थियों की किस्तें लंबे समय से अटकी हुई हैं, जिसके कारण कई परिवार इस तपती गर्मी में तिरपाल और तंबुओं में रहने को मजबूर हैं। आवास योजना की नवीन स्कीम के तहत लाभार्थियों को चार- पांच किस्तों में 2.50 लाख मिलते हैं।पी