करपी: पंचायती राज पदाधिकारी करपी ने किंजर में बन रहे आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड को लेकर किया निरीक्षण
Karpi, Arwal | Mar 3, 2024 आज रविवार को करपी पंचायती राज पदाधिकारी ने किंजर में जनवितरण प्रणाली के दुकान पर बन रहे आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड़ का निरीक्षण किया। मौके पर उन्होंने डाटा आपरेटर को निर्देश दिया कि सभी राशनकार्ड धारकों को निश्चित रूप से प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड़ निर्गत किया जाय। मौके पर कार्ड बनाने के लिए ग्रामीण भी उत्साहित दिखे।