बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व मे ट्रैकिंग के दौरान एक बाघ द्वारा हाथी पर हमला करने का वीडियो सामने आया है।यह घटना उमरिया जिले के मानपुर(बफर)परिक्षेत्र के बल्हौड गांव मे हुई,जहां हाथियो की मदद से खेत मे घुसे बाघ की निगरानी की जा रही थी।मानपुर के बल्हौड गांव के एक खेत में बाघ घूमता हुआ देखा जा रहा था। बाघ की मौजूदगी से ग्रामीण दहशत में थे।