ग्वालियर गिर्द: 500 किलो फूलों से सजे राम भक्त हनुमान, दिन भर होगा भंडारा
गुरुवार को हनुमान जयंती के मौके पर पूरा शहर भक्तिमय होकर हनुमान जी का जन्म उत्सव मनाएगा।शहर के सभी प्रमुख देव स्थान और मंदिरों को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया है।सबसे बड़ा कार्यक्रम पड़ाव रेलवे ओवरब्रिज के नीचे श्री मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पर आयोजित किया गया है।जहां कोलकाता से आए कलाकार फूल बंगला तैयार कर रहे है इसके अलावा सुबह से शाम तक यहां भंडारा होगा