रैनखोल के पहाड़ से सलिहाभांठा गांव पहुंचे हाथियों का दल, किसानों की फसल को किया नुकसान, वन विभाग ने किया सतर्क
जानकारी के अनुसार, कोरबा जिले के जंगल की ओर से 7 से 8 हाथी का दल सलिहाभांठा गांव पहुंचा था, जहां हाथियों का दल सलिहाभांठा से रैनखोल के पहाड़ की तरफ आगे बढ़ा था। अभी रात में दोबरा से हाथियों का दल सलिहाभांठा गांव वापस लौट आया है, जो किसानों की लगी फसल को नुकसान पहुंचा रहा है। सूचना के बाद मौके पर वन विभाग की टीम मौजूद है और ग्रामीणों को घर में रहने की अपील की।