गोला: सरयू नदी में घड़ियाल छोड़ने पर विवाद, बड़हलगंज में स्थानीय लोगों ने जताई चिंता, वन विभाग ने कहा- ये जलीय जंतु हैं
Gola, Gorakhpur | Sep 28, 2025 बड़हलगंज के फोरलेन बाईपास पुल के नीचे बुधवार को एक घड़ियाल मिला। स्थानीय लोगों ने घड़ियाल को पकड़ा और बाद में उसे सरयू नदी में छोड़ दिया। माना जा रहा है कि यह घड़ियाल बाढ़ के दौरान बहकर पुल के किनारे आ गया था। स्थानीय निवासियों का कहना है कि घड़ियाल को वापस नदी में छोड़ने से स्नान करना असुरक्षित हो गया है।