बिल्सी नगर के अंबियापुर चौराहा पर दिशा सूचक बोर्ड न होने के कारण यात्री और वाहन चालक परेशान हो रहे हैं। आज शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे स्थानीय लोगों ने बताया अंबियापुर चौराहा बिल्सी का सबसे ज्यादा बिजी चौराहा है। यहां से बिसौली, वजीरगंज, इस्लामनगर और कछला के लिए रास्ते जुड़ते हैं। लेकिन यहां दिशा सूचक बोर्ड नहीं लगा है। जिसके चलते लोगों को परेशानी होती है।