बरेली: दबंगों पर आरोप: मंदिर जीर्णोद्धार रोका, बरेली में 50 हिंदू परिवारों ने दी सामूहिक धर्म परिवर्तन की चेतावनी
बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के भूड़ इलाके में 70 साल पुराने संतोषी माता मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ दबंग मंदिर मरम्मत नहीं करने दे रहे। इससे आक्रोशित करीब 50 हिंदू परिवारों ने सामूहिक धर्म परिवर्तन की चेतावनी दी है। हिंदू संगठनों ने भी प्रशासन से कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।