पुवायां बसखेडा मोड़ लगातार हादसों का केंद्र बनता जा रहा है। एक बार फिर यहां दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बसखेडा निवासी रामौतार और बढ़ौरा निवासी जाहिद बुरी तरह घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर चोटिल हो गए।