आरा: मलथर गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार फूफा-भतीजी को जोरदार टक्कर मारी, हादसे में फूफा की मौत
Arrah, Bhojpur | Mar 2, 2025 आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के मलथर गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप रविवार की शाम अज्ञात वाहन ने बाइक सवार फूफा-भतीजी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में फूफा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठी भतीजी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा जख्मी बच्ची को इलाज के लिए उदवंतनगर पीएचसी ले जाया गया। उधर घ