औरैया: औरैया में बवाल: एआरटीओ की चेकिंग पर भड़की भीड़ ने टीम को घेरा, हुई धक्का-मुक्की, मंडी समिति के पास का मामला
जनपद में शनिवार की सुबह 11 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चेकिंग करने सड़क पर उतरे एआरटीओ एन.सी. शर्मा को जनता के भारी आक्रोश का सामना करना पड़ा। मंडी समिति गेट पर चालान काटने से नाराज भीड़ इस कदर उग्र हुई कि एआरटीओ और उनके सुरक्षाकर्मियों को घेर लिया गया। तीखी नोकझोंक के बाद मामला धक्का-मुक्की तक जा पहुंचा। हालात इतने बेकाबू हो गए कि साहब को अपनी सरकारी गाड़