विजयराघवगढ़: नन्हवारा कला में महिला स्वास्थ्य अभियान का शुभारंभ, चिकित्सकों द्वारा हेल्थ चेकअप
ग्राम नन्हवारा कला में आयुष्मान आरोग्य मंदिर में महिला स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण अभियान का आयोजन किया गया। अभियान का संचालन बीएमओ डॉक्टर विनोद कुमार के मार्गदर्शन में हुआ। चिकित्सकों द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। वहीं नेत्र रोग विशेषज्ञ शारदा प्रसाद साहू द्वारा नेत्र परीक्षण किया गया। महिलाओं और ग्रामीणों को शासन की योजनाओं को जानकारियां दी गईं।