पलेरा: अतरार तिगेला के पास बाइक अनियंत्रित होकर फिसली, हादसे में एक व्यक्ति हुआ घायल
पलेरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पलेरा-नौगांव मार्ग के अतरार तिगेला के पास बाइक अनियंत्रित होकर फिसलने से हादसे में एक 35 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। जहां पर आज दोपहर तकरीबन 3 बजे एक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिस पर सवार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए लाया गया।