दमोह जिले के हटा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बुधवार दोपहर 3 बजे आगमन प्रस्तावित है। इस दौरान गौरी शंकर मंदिर प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।