मनोहरथाना: हरिपुरा रोड से बोलेरो गाड़ी से 539 पव्वे अवैध देशी शराब व ₹78400 ज़ब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
मनोहर थाना अधिकारी कमल कुमार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा हरिपुरा रोड पर गस्त के दौरान एक संधिग्ध बोलेरो गाड़ी की तलाशी ली गई। उसमें 539 पव्वे अवैध देशी शराब के पाए गए व अवैध शराब बिक्री राशि 78 हजार 400 सौ रुपये पाई गई । इन्हे जप्त कर रिछडी निवासी घनश्याम पुत्र गोपीलाल लोधा व टोडरा निवासी देवचंद पुत्र हजारीलाल लोधा को गिरफ्तार किया गया।