नौतन थाना क्षेत्र के जगदीशपुर थाना अंतर्गत जमुनिया पंचायत के वार्ड संख्या 9 बहुहरवा गांव में शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। शौच करने गए युवक की गंडक नहर में डूबने से मौत हो गई। बताया गया कि युवक नहर किनारे शौच के लिए गया था, इसी दौरान पैर फिसलने से वह नहर में गिर गया और गहरे पानी में डूब गया।