झांसी: राजकीय इंटर कॉलेज झांसी में करियर गाइडेंस मेला का जनपद स्तरीय आयोजन, जिला पंचायत अध्यक्ष रहे मौजूद
Jhansi, Jhansi | Dec 5, 2024 गुरुवार समय करीब दोपहर 3:00 बजे राजकीय इंटर कॉलेज झांसी में करियर गाइडेंस जनपद स्तरीय मेले का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विद्यालयों के लगभग 170 छात्र, छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रतियोगिता का शुभारंभ सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन मुख्य अतिथि ज़िला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम ने किया।