छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के पश्चिमी बाईपास स्थित एक मोटरसाइकिल एजेंसी के पास तेज रफ्तार बाइक ने एक वृद्ध को टक्कर मार दी। जिससे बाइक भी अनियंत्रित होकर फिसल गई वहीं बाइक सवार दो लोग हुए घायल कुल तीन लोग घायल एंबुलेंस की मदद से मंगलवार की रात 9:45 पर कराया भर्ती। जहां तीनों की हालत गंभीर होने पर तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।