पटना ग्रामीण: पोस्टल पार्क से जक्कनपुर थाना पुलिस ने विदेशी शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार.
जक्कनपुर थाना क्षेत्र के पोस्टल पार्क के देवी स्थान के पास वाली गली मे एक बैग लिए हुए युवक किसी के घर में घुस रहा था. संदिग्ध व्यक्ति समझकर आसपास के लोगों ने उसे पकड़ लिया और स्थानीय थाना जक्कनपुर थाना पुलिस को फोन किया. मौके पर जब पुलिस पहुंचती है तो बैक चेक करती है तो 180 ML के 32 पीस 8PM टेट्रा पैक फ्रूटी शराब बरामद करती है.