झांसी: अयोध्यापुरी कॉलोनी में भागवत कथा सुनने गई महिला की चेन महिला चोर ने दांतों से काटी, ₹4.5 लाख की चेन, वीडियो हुआ वायरल
झांसी में महिला चोर ने दांतों से 4.5 लाख की चेन काट ली। भागवत कथा में मंच के पास जैसे ही धक्का-मुक्की हुई, महिला चोर रिटायर्ड दरोगा की पत्नी के पास पहुंची। अपनी सहेली के साथ उन्हें घेर लिया। एक ने महिला के कंधे पर हाथ रखा। दूसरे ने गर्दन पर मुंह सटाकर दांतों से चेन काटकर चोरी कर ली। सिर्फ 10 सेकेंड में घटना को अंजाम दिया।