सत्तर कटैया: पंचगछिया गांव के समीप उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर नशीली दवा के साथ एक कारोबारी को किया गिरफ्तार
पंचगछिया गांव के समीप उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर नशीली दवा के साथ एक कारोबारी को किया गिरफ्तार। बताया जाता है कि गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर एक कार्टून नशीली दवा के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार कारोबारी से आवश्यक पुछताछ कर उसे न्यायालय भेज दिया गया है। उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।