गुमला: आपदा प्रबंधन समिति की बैठक: सर्पदंश से मृत्यु पर ₹4 लाख मुआवज़ा: उपायुक्त
Gumla, Gumla | Aug 25, 2025 आपदा प्रबंधन समिति की बैठक उपायुक्त की अध्यक्षता में नया समहरणालय भवन में संपन्न हुई। उपायुक्त ने सर्पदंश की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की और बताया कि सर्पदंश से मृत्यु होने पर आश्रितों को ₹4 लाख की मुआवजा राशि प्रदान की जाती है। इसकी जानकारी आम नागरिकों तक पहुँचाने हेतु सभी अधिकारियों को व्यापक जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।