जौनपुर के खेतासराय थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास एक दुखद हादसा हुआ, जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति ट्रेन से गिरकर घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने गुरुवार की शाम करीब 5 बजे बताया कि खेतासराय रेलवे स्टेशन पर तैनात प्वाइंट मैन जाहिद हुसैन ने सूचना दी कि मानी कला हाल्ट से आगे चौथे पोल के पास एक व्यक्ति ट्रेन से गिर गया।