शेरघाटी: शेरघाटी के तिवारिचक गांव में निकली भव्य कलश यात्रा, श्री रुद्र महायज्ञ और शिव प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ
Sherghati, Gaya | May 31, 2025 तिवारिचक गांव में शनिवार को श्री रुद्र महायज्ञ एवं शिव प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे गाजे-बाजे के साथ शुरू हुई यह यात्रा श्रद्धा और भक्ति के रंग में रंगी हुई थी। कलश यात्रा तिवारिचक गांव से प्रारंभ होकर गांवखाप और श्रीचक गांव होते हुए उचिरमा नदी तक पहुंची, जहाँ विधिवत पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने जल भर