रामपुर: रामपुर प्रखंड के खजुरा में सर्वेश्वरी समूह शाखा का धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस
Rampur, Kaimur | Sep 21, 2025 रामपुर प्रखंड के खजुरा में सर्वेश्वरी समूह शाखा का धूमधाम से स्थापना दिवस मनाया गया है। वहीं शाखा का शाखा मंत्री प्रदीप कुमार सिंह एवं संचालक संयुक्त मंत्री राघवेंद्र सिंह के द्वारा किया गया। रविवार को 3 बजे अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि सर्वेश्वरी समूह का यह 65वां स्थापना दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इससे पहले सुबह में प्रभात फेरी किया गया था।