पीलीभीत: गांव कबीरपुर कसगंजा में पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर दंपति व उसके बच्चों की पिटाई
घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव कबीरपुर कसगंजा निवासी मैना देवी पत्नी संजीव कुमार ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसके पडोसी बिजेंद्र पाल,संतराम,अर्जुन, अंकित, मोहित और प्रीति देवी सभी एक राय होकर पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर दंपति व उसके बच्चों की पिटाई कर दी। चीखपुकार सुनकर लोगों को आता देख आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।