पीलीभीत: पिपरा मुजफ्फर गांव में पत्नी की मौत के बाद सदमे में पति की हुई मौत, गांव में पसरा सन्नाटा, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
पीलीभीत में पत्नी की मौत से सदमे में आए पति की 24 घंटे के भीतर मौत हो गई। एक परिवार के दो लोगों की मौत से गांव में सन्नाटा पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का आरोप है कि निजी अस्पताल में गलत ऑपरेशन की वजह से विवाहिता की मौत हो गई थी। मामला पिपरा मुजफ्फर का है।