शहर के माथूगामडा मार्ग पर रविवार दोपहर एक बुजुर्ग महिला पर कुत्ते ने हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में महिला नीचे गिर पड़ी। कुत्ते ने महिला के दोनों हाथों को नोंच डाला। इससे महिला लहुलुहान हो गई। आसपास के लोगों ने महिला को बचाया तथा एम्बुलेंस 108 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।