14 वर्ष पूर्ण कर चुकी बालिकाओं के लिए एच पी व्ही वैक्सीन लगाई जा रही है। जिसको लेकर बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह लंबरदार ने सोशल मीडिया के माध्यम से सोमवार दोपहर करीब 3 बजे लोगों से अपील की है कि जिन बालिकाओं की उम्र 14 पूर्ण हो चुकी हैं ऐसी बालिकाओं को एच पी व्ही वैक्सीन जरूर लगवाएं। यह वेक्सीन बंडा सिविल अस्पताल एवं शाहगढ़ अस्पताल में निःशुल्क लगाई जा रही है।