धौलपुर: डांग में बिजली संकट पर बाड़ी विधायक ने लगाई फटकार, किसानों की पीड़ा पर भड़के विधायक ने अधीक्षण अभियंता को सुनाई फटकार
जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में सरकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष के बजट को लेकर जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, किसानों, युवाओं एवं समाजसेवियों से सुझाव लिए गए। जिले में बिजली, पेयजल, जल जीवन मिशन, सड़क निर्माण, नए जीएसएस निर्माण, आरडीएसएस के तहत चल रहे कार्यों सहित विभिन्न विभागीय योजना