रावतभाटा: भैंसरोडगढ़ में भाजपा ग्रामीण मंडल कार्यकताओं व पदाधिकारीयों ने केंद्र सरकार के CAA कानून लागू होने पर खुशी जताई गई
मण्डल मंत्री नरेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा नारेबाजी करते हुए आतिशबाजी की गई । और एक दूसरे का मुंह मीठा करवाकर खुशी जताई गई । मण्डल महामंत्री उमेश श्रोत्रिय ने सम्बोधित करते हुए कहा कि (CAA) कानून पाडो़सी देश पाकिस्तान बांग्लादेश के अल्पसंख्यक जो प्रताड़ित है उन्हें इस कानून के तहत भारत की नागरिकता प्रदान की जाएगी ।