राजापुर: सरधुवा के चांदी धुमाई में ग्रामीणों ने अवैध खनन के विरोध में गांव की सड़क पर किया धरना
सरधुवा के चांदी धुमाई गांव में गांव की सड़क पर अवैध खनन रोके जाने की मांग कर ग्रामीण आज रविवार की सुबह 11 से धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों का कहना है, कि उनके गांव में अवैध खनन से सड़के ध्वस्त हो गई ,और पर्यावरण पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।उनके द्वारा कई बार शिकायत करने के बाद भी प्रशासन द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया गया। जिससे मजबूर होकर वह धरने पर बैठ गए।